JEE Mains 2023 Admit Card: यहां से डाउनलोड करे एडमिट कार्ड, 24 से 31 जनवरी तक होगा एग्जाम

JEE Mains 2023 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) जल्द ही ज्वाइंट एंटेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन जनवरी सत्र 2023 की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी लिस्ट आज जारी जारी करने वाला है। जनवरी सत्र की परीक्षा 24 जनवरी से शुरू होने वाली है। 

JEE Mains 2023 Admit Card: Download admit card from here, exam will be held from 24 to 31 January
JEE Mains 2023 Admit Card: यहां से डाउनलोड करे एडमिट कार्ड, 24 से 31 जनवरी तक होगा एग्जाम

जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं, वह जान लें कैसे एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं और एडमिट कार्ड जारी होने के बाद कौनसी डिटेल्स चेक करनी है।  बता दें,  NTA की ओर से एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख नहीं बताई गई है। एडमिट कार्ड घोषित होने के बाद उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर चेक कर सकेंगे।

एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार परीक्षा का शहर, सेंटर से संबंधित अन्य डिटेल्स चेक कर सकेंगे। जेईई मेन 2023 परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। पहला सेशन 24 जनवरी से शुरू होगा और 31 जनवरी को समाप्त होगा। दूसरा सेशन 6 अप्रैल से 12 अप्रैल तक होगा।

एडमिट कार्ड जारी होने के बाद लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा

एक बार एडमिट कार्ड जारी होने के बाद, उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे सभी जानकारी जैसे रिपोर्टिंग समय, डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन, पासपोर्ट साइज की फोटो और अन्य डिटेल्स ठीक से चेक कर लें। एडमिट कार्ड में किसी भी तरह की त्रुटि मिलने पर छात्र नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को सूचित कर सकते हैं। छात्र जेईई मेन 2023 के शुरू होने से एक घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करें, ताकि देरी से बच सकें।

JEE Main 2023 Admit Card for January Session- Direct link

जेईई मेन 2023 का पेपर एक अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग प्रोग्राम जैसे एनआईटी, आईआईआईटी में बीई, बीटेक और अन्य केंद्रीय वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (सीएफटीआई) में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। जेईई मेन का पेपर दो देश में बी आर्क और बी प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाता है।

इन डेट्स में होगा एग्जाम

जेईई मेन सेशन 1 की परीक्षा 24 जनवरी, 25 जनवरी, 27 जनवरी, 28 जनवरी, 29 जनवरी, 30 जनवरी और 31 जनवरी 2023 को होगी. खास बात यह है अगर तय तारीखों में परीक्षा में किसी प्रकार की समस्या होती है तो इसके लिए 1, 2 और 3 फरवरी 2023 को आरक्षित रखा गया है

JEE MAIN 2023 Admit card : एडमिट कार्ड एसे डाउनलोड करें

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in. पर जाना होगा।
  2. होम पेज पर उपलब्ध सेशन 1 लिंक के लिए “JEE Main Admit Card 2023” पर क्लिक करें।
  3. डिटेल्स दर्ज करें और एनरोलमेंट पर क्लिक करें।
  4. आपका जेईई मेन एडमिट कार्ड 2023 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अब इसे डाउनलोड कर लीजिए।
  6. भविष्य के लिए प्रिंटआउट लेना न भूलें।

जेईई मेन 2023 के लिए पास होने वाले उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2023 में शामिल हो सकेंगे, जो देश के आईआईटी और अन्य प्रतिष्ठित कॉलेजों में प्रवेश के लिए आयोजित किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड 2023 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा और आवेदन की प्रक्रिया 30 अप्रैल से शुरू होगी।

महत्वपूर्ण लिंक – JEE Mains 2023 Admit Card

🔥 ✅Admit CardClick Here
🔥 ✅TwitterClick Here
🔥 ✅FacebookClick Here
🔥 ✅WebsiteClick Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button