Pushpa 2 Teaser Out: धमाकेदार ‘पुष्पा: द रुल’ का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा दमदार अवतार

‘पुष्पा 2’ का टीजर अल्लू अर्जुन के जन्मदिन के खास मौके पर रिलीज किया गया है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ टीजर में अल्लू अर्जुन उर्फ पुष्प राज बहुत ही नया और दमदार अंदाज देखने को मिला।

Pushpa 2 Teaser Out: धमाकेदार 'पुष्पा: द रुल' का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा दमदार अवतार
Pushpa 2 Teaser Out: धमाकेदार ‘पुष्पा: द रुल’ का टीजर, अब तक नहीं देखा होगा अल्लू अर्जुन का ऐसा दमदार अवतार

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आज अपना 42वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ का टीजर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। ‘पुष्पा 2’ के टीजर को लोगों से बहुत ही अच्छे रिव्यू भी मिल रहे हैं। एक बार फिर पुष्प राज ने अपने दमादार अंदाज से दर्शकों का दिल जीत लिया है। ‘पुष्पा 2’ के टीजर ने आते ही तहलका मचा दिया है, जिसने फैंस का उत्साह और ज्यादा बढ़ा दिया है।

पुष्पा 2 टीजर का धमाका

पैन इंडिया स्टार अल्लू अर्जुन और नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘पुष्पा 2’ का टीजर लोगों के बीच काफी पसंद किया जा रहा है। ‘पुष्पा 2 द रूल’ के टीजर को रिलीज होते ही कुछ ही मिनटों में ही यूट्यूब पर मिलियन्स व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। टीजर देखने पर आपके होश उड़ जाएंगे। ‘पुष्पा: द रूल’ के बाद अब ‘पुष्पा 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। ‘पुष्पा 2’ का टीजर देखकर उत्साह दोगुना हो गया है। टीजर की बैकग्राउंड म्यूजिक, विजुअल इफेक्ट्स, और हर सीन में कुछ नया दिखाई देता है।

पुष्पा 2 टीजर में पुष्प राज का दिखा खरतनाक लुक

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की ‘पुष्पा 2’ का टीजर रिलीज हो गया है। इस टीजर में जबरदस्त एक्शन के साथ-साथ पुष्प राज और श्रीवल्ली का दमदार लुक देखने को मिला। ‘पुष्पा 2 द रूल’ में अल्लू अर्जुन को पुष्प राज के लुक में विलेन से लड़ाई करते हुए देखा जा सकता है। वहीं पुष्पा का एकदम हटके अदाज भी दिखाई देता है। ‘पुष्पा: द राइज’ की कहानी जहां खत्म हुई थी, अब उसके आगे की कहानी के साथ धमाका करने को तैयार है।

पुष्पा 2: द रुल’ का टीजर

पुष्पा 2 के बारे में

साल 2021 में रिलीज हुई अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा: द राइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े। अब ‘पुष्पा: द रूल’ 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। ‘पुष्पा 2’ सुकुमार के निर्देशन में बन रही फिल्म है और यह इस साल की सबसे बड़ी सीक्वल्स में से एक है। इसमें अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल, जगपति बाबू समेत कई स्टार्स मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

READ ALSO: Tripti Dimri: फिल्मों में काम करने से नहीं मिली पहचान, फिर न्यूड सीन्स ने बना दिया बॉलीवुड एक्ट्रेस को रातो रात मशहूर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button