Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण प्रेग्नेंट हैं, 7 महीने बाद बच्चे को जन्म देंगी

पिछले कई दिनों से दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा चल रही थी।

बाफ्टा अवॉर्ड्स 2024 में जब दीपिका साड़ी लुक में नजर आईं तो फैन्स की नजर उनके बेबी बंप पर गई।

एक्ट्रेस ने सब्यसाची की सिल्वर सेक्विन साड़ी पहनी थी। इसमें वह अपना बेबी बंप छुपाती नजर आ रही थीं।

अब दीपिका और रणवीर ने इन अटकलों को सच करार दिया है।

दीपिका और रणवीर सिंह के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं।

एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी का ऐलान किया है, इनकी डिलीवरी सितंबर 2024 में की जाएगी।

सोशल मीडिया पर फैंस और सेलेब्स इस जोड़ी को बधाई दे रहे हैं।